तेलंगाना : महिला ने बस स्टेशन पर बच्चे को दिया जन्म
तेलंगाना के करीमनगर में एक महिला ने बस स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया। सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने महिला की डिलीवरी कराई।जानकारी के अनुसार करीमनगर बस स्टेशन पर बस का इंतजार करते समय महिला की प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी।महिला ओडिशा की रहने वाली है और मजदूर का काम करती है। रविवार को अपने पति के साथ बस का इंतजार करते समय उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। करीमनगर बस डिपो प्रबंधक रजनी कृष्णा के हवाले से बताया गया कि पति द्वारा सूचित किए जाने के बाद, बस स्टेशन में ही उसकी डिलीवरी के लिए जगह की व्यवस्था की गई।जानकारी के अनुसार महिला पर्यवेक्षकों और सफाईकर्मियों ने महिला के चारों ओर साड़ियां डाल दीं और उसकी सामान्य डिलीवरी हो गई। डिपो प्रबंधक ने बताया कि महिला ने एक लड़की को जन्म दिया। बाद में मां और बच्चे को करीमनगर के एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।


CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल