शरद पवार गुट को मिला नया चुनाव चिह्न तुतारी
मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले एनसीपी शरद पवार को गुट को बड़ी राहत मिली है। चुनाव आयोग की ओर से नया चुनाव चिह्न मिल गया है। नए सिंबल में एक व्यक्ति को तुरहा बजाते हुए देखा जा रहा है। मराठी भाषा में इसे तुतारी कहा जाता है। वहीं आयोग की ओर से मिले नए सिंबल पर पार्टी की ओर से कहा गया है कि ये हमारे लिए गर्व की बात है। इससे पहले शरद गुट को चुनाव चिह्न के रूप में वटवृक्ष मिला था, जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद ने आपत्ति जताई थी। वीएचपी का कहना है कि वटवृक्ष उनके संगठन का रजिस्टर्ड सिंबल है।पार्टी की ओर से कहा गया है, महाराष्ट्र के इतिहास में दिल्ली की गद्दी के कान खड़े करने वाले छत्रपति शिव राय का शौर्य आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरद चंद्र पवार के लिए गौरव का विषय है। महाराष्ट्र के आदर्श, फुले, शाहू, अम्बेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रगतिशील विचारों के साथ, यह तुतारी शरद पवार के साथ दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए एक बार फिर से बिगुल बजाने के लिए तैयार है।


विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश