तेल कंपनियो ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम
शनिवार के लिए ऑयल कंपनियों ने फ्यूल की कीमतों को जारी कर दिया है। फिलहाल, फ्यूल की कीमतें स्थिर है, लेकिन क्योंकि सरकार इस पर टैक्स लगाती है। इसके चलते हर शहर में फ्यूल की कीमतें अलग-अलग होती है। तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे फ्यूल की कीमतों को अपडेट करती हैं।
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सीधा प्रभाव क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतों का पड़ता है। इसके साथ ही राज्य सरकार अपने-अपने राज्यों में फ्यूल की कीमतों पर वैट (VAT) लगाती है। ऐसे में फ्यूल भराने से पहले शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जांच लें।
मेट्रो सिटी में पेट्रोल- डीजल के दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.95 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.75 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर है।
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर है।
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर है।
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है।
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर है।
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.33 रुपये प्रति लीटर है।
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर है।
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर है।


Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ