भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में 23 पाकिस्तानियों को बचाया
नई दिल्ली । भारतीय नौसेना को सोमालिया के समुद्री लुटेरों के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर 23 पाकिस्तानियों की जान बचाई। नेवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी टीम को हिंद महासागर में अदन की खाड़ी के पास एक ईरानी जहाज अल-कंबर के हाईजैक होने की सूचना मिली थी। इस पर सोमालिया के 9 समुद्री लुटेरों ने कब्जा कर लिया था। यह जहाज यमन के सोकोट्रा द्वीप से साउथ-वेस्ट में करीब 166 किमी की दूरी पर था। हाइजैक का अलर्ट मिलते ही भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत ढ्ढहृस् सुमेधा को ईरानी जहाज को रोकने के लिए रवाना किया।


उड़ान से पहले हड़कंप, टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये