भारत के शख्स को तालिबान ने किया गिरफ्तार
काबुल। अमेरिका की नाक में दम करने वाले तालिबान को भी एक आतंकी संगठन परेशान कर रहा है। इस आतंकी संगठन का नाम इस्लामिक स्टेट है। आईएसकेपी आए दिन अफगानिस्तान में धमाकों को अंजाम देता रहता है। अब तालिबान ने आईएस से जुड़े एक शख्स को पकड़ा है जो केरल का रहने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मूल के नागरिक सनाउल इस्लाम को कंधार में तालिबानी पुलिस ने पकड़ लिया। अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के खुफिया महानिदेशक के एक अधिकारी ने कहा, उससे कंधार आने की वजह पूछी गई तो वह उसे बताने में नाकाम रहा। रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह भारत के केरल का रहने वाला है और ताजिकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान पहुंचा है, जिससे उसके ऊपर इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का शक गहराया है।


विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश