पेट्रोल, डीजल कारों के आयात पर प्रतिबंध
इथियोपिया । इथियोपिया दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने पेट्रोल और डीजल कारों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इथियोपियाई परिवहन और रसद मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरुआत में एलान किया था कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों को छोडक़र किसी भी वाहन को देश में एंट्री नहीं देगा। पूर्वी अफ्रीकी राष्ट्र वित्तीय संकट से गुजर रहा है और विदेशी मुद्रा संसाधनों को सीमित करने का फैसला लिया गया है। परिवहन और रसद मंत्री अलेमु सिमे ने इथियोपिया की लॉजिस्टिक्स मास्टर प्लान की घोषणा की, जिसमें देश में ग्रीन ट्रांसपोर्ट समाधान लागू करना शामिल होगा। मंत्री इथियोपियाई संसद की शहरी विकास और परिवहन स्थायी समिति को इसे पेश कर रहे थे।


पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार