अमिताभ बच्चन ने दोबारा किये रामलला के दर्शन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से रामलला की नगरी 'अयोध्या' पहुंच चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर से भगवान राम के दर्शन किये हैं। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अयोध्या के राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बने थे।उनकी कई फोटोज उस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब हाल ही में एक बार फिर से भगवान राम के दर्शन के लिए राम मंदिर पहुंचे हैं। एक्टर की मंदिर के अन्दर से कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खुद बिग बी ने भी अपने सोशल मीडिया पर मंदिर के अंदर की कई फोटोज शेयर की हैं।बिग बी के साथ इन तस्वीरों में पुलिस और मंदिर के पुजारी भी नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में राम मंदिर की एक झलक भी देखने को मिल रही है। अमिताभ बच्चन जहां खड़े हुए हैं, उसी के साइड में दीवार पर प्रार्थना लिखी हुई है।अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर के अंदर की कई खूबसूरत तस्वीरें खुद भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, "बोल सिया पति रामचंद्र की जय"


मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन