उत्तरी मेडागास्कर में चक्रवात गमाने के कारण 14 लोगों की मौत
एंटानानैरिवो । मेडागास्कर में उष्णकटिबंधीय चक्रवात गमाने के कारण 14 लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हो गए, जबकि तीन लोग अभी लापता हैं। मेडागास्कर के मौसम विज्ञान अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।मेडागास्कर के राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय ने कहा कि गमाने ने मेडागास्कर के उत्तरी सिरे पर टकराया, जिसके कारण 150 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार और 210 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हुई। देश के सात क्षेत्रों को तबाह करने वाले चक्रवात से 9,024 घरों सहित कुल 36,307 लोग प्रभावित हुए। इसके अलावा लगभग 18,565 लोगों या 4,849 परिवारों को विभिन्न इलाकों में बने 68 आपातकालीन स्थलों को खाली करने और शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।


18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
भाजपा ने किया चुनावी groundwork, स्थानीय नेताओं के साथ बैठक
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता