बिजरी गांव में खूनी संघर्ष का खौफ, पिता-पुत्र की हत्या के बाद पुलिस बल की तैनाती से हालात काबू में करने की कोशिश
सागर: एमपी के सागर जिले में खूनी संषर्घ में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बिजरी गांव में पुरानी रंजिश के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे उनकी जान जा चुकी थी। इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।
सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के बिजरी गांव में शुक्रवार देर रात लोधी समाज के दो परिवारों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। बातचीत और हो हल्ला से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव लोधी बाहुल्य है। यहां पर भागीरथ लोधी का गांव के लिए दूसरे लोधी परिवार से पुराना झगड़ा चल रहा है। शुक्रवार रात को किसी बात पर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला इतना बड़ा के सामने वाले पक्ष ने भागीरथ लोधी व उनके बेटे राजकुमार लोधी पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पूरे इलाके में सन्नाटा, पुलिस बल तैनात
बंडा SDOP प्रदीप वाल्मिकी सहित थाना प्रभारी मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल लेकर गांव पहुंच गए थे। इधर जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया उनकी मौत हो चुकी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। गांव के लोग कुछ भी बताने से बच रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।


पुणे सीट बनी महायुति की टेंशन, NCP की सीट पर BJP की नजर
ट्विशा के बाद अब ऐश्वर्या केस ने झकझोरा, सुसाइड नोट में पति-सास पर गंभीर आरोप
पत्नी और बेटे की राजनीति को लेकर आनंद मोहन पर सवालों की बौछार
केरल की वित्तीय हालत सुधारने के लिए कांग्रेस की शुरुआत, पहला फैसला चर्चा में
‘मैं पत्रकार हूं, जासूस नहीं’, आरोपों पर नॉर्वे की रिपोर्टर का जवाब