वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा का किया अनावरण
राजगढ। प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल तथा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार ने सुठालिया नगर में वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण कायक्रम में मंत्री श्री पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों की मूर्तियां हमेशा प्रेरणा देती हैं। वीरांगना रानी अवन्ती बाई ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए कोई जीवन दान करने वाली है तो वह वीरांगना रानी अवन्ती बाई है। मैं सभी माता बहनों एवं युवा साथियों से कहना चाहता हूं की रानी अवन्ती बाई लोधी के जीवन को सभी को जानना चाहिए। रानी अवन्ती बाई लोधी ने देश के लिए कुर्बानी दी है उन्हें समझने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री पंवार ने संबोधित करते हुए कहा कि रानी अवन्ती बाई जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमेशा हमें प्रेरणा देते आए हैं। उन्होंने अंग्रेजों से अनेकों युद्ध किए हैं उन्होंने अपने जीवन का बलिदान राष्ट्र के लिए दिया है। रानी अवन्ती बाई लोधी हमेशा गरीबों के कल्याण का कार्य करने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर विधायक खिलचीपुर हजारीलाल दांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दर सिंह सोंधिया, पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश गुर्जर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिराज लोधी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि गण एवं प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।


BJP उम्मीदवार का अलग अंदाज, बुलडोजर के साथ किया नामांकन
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल