सर्पदंश एंव तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर : कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित के दो परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में मृतिका श्रीमती रानी कोरसा के निकटतम वारिस उनके पति आसू कोरसा निवासी ग्राम बडे़ तुगांली तहसील भैरमगढ़ एवं तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतक राजेश कुमार टिंगे के निकटतम वारिस उनके पिता नागेश टिंगे निवासी ग्राम उसकालेड तहसील भोपालपटनम को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। राशि का भुगतान संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।


BJP उम्मीदवार का अलग अंदाज, बुलडोजर के साथ किया नामांकन
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल