सभी तहसीलदार बडे बकायदारों को चिन्हित कर, एक माह में राजस्व वसूली करें-कलेक्टर
राजगढ। राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने गुरूवार को कलेक्टे्ड सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार बडे बकायादारों को चिन्हित कर एक माह में राजस्व वसूली करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मण्डराह उपस्थित रहें। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलदार राजस्व वसूली की समीक्षा कर सभी तहसीलदारों को एक माह में एक-एक करोड राजस्व वसूली का टारगेट दिया। साथ ही क्रेशर मशीनों,वेयर हाऊसों की बकाया राजस्व वसूली भी करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर, सांरगपुर, राजगढ़ को निर्देशित किया कि भू-अर्जन के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि नामांतरण, बंटवारा, तरमीम जैसे कार्य के लिए लोग कार्यालयों के चक्कर ना लगाएं, यह सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम, तहसीलदार आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें। बैठक में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान किसान सम्मान निधी, नामांतरण, खसरा अपडेशन की शिकायतें तहसीलदार स्वयं देख कर निराकरण करें। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजगढ़ रत्नेश श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिलचीपुर श्रीमति अंकिता जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगपुर रोहित बम्होरे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़/ ब्यावरा सुशील कुमार उपस्थित रहें।


उज्जैन में चोरी के मामलों का खुलासा, पुलिस की कार्रवाई में सोने के हार सहित वाहन जब्त
मोहम्मद नबील की गतिविधियों से उठे सवाल, मदरसे में पढ़ाई के दौरान रहता था खामोश
ब्रिक्स घोषणापत्र पर बनी एकजुटता, राजनाथ सिंह बोले- भारत ने दुनिया के सामने पेश किया मजबूत नेतृत्व
तेंदुए की मौत से रतलाम में हड़कंप, VIDEO में ग्रामीणों के पीछे भागता दिखा जानवर; जांच जारी
सीजी में महंगा होगा बस का सफर? किराया बढ़ोतरी पर सहमति, कैबिनेट की मंजूरी बाकी