महाराष्ट्र सरकार के जलसंसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मोहनपुरा कुण्डालिया डेम की सिंचाई प्रणाली का अवलोकन किया
राजगढ। महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने रविवार को जिले के सिंचाई परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने यहां की प्रेसराइज्ड सिंचाई प्रणाली की बारीकी से जानकारी ली। भ्रमण के दौरान श्री पाटिल ने पम्प हाऊस एवं प्रेसराइज्ड सिंचाई प्रणाली का अवलोकन भी किया। मोहनपुरा- कुण्डालिया सिंचाई परियोजना के प्रशासनिक अधिकारी विकास राजोरिया ने पावर-पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान श्री पाटिल के साथ आए अधिकारियो ने महाराष्ट्र के नीलवंडे बांध की सिंचाई प्रणाली की भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। भ्रमण के अवसर पर श्री पाटिल ने स्थानीय किसानों से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर, महाराष्ट्र के पूर्व सासंद सुजय विखे पाटिल, महाराष्ट्र जल सांसाधन विभाग के अधिकारी संतोष तिरमनवार, प्रमोद मंदाडे, आशीष देवगडे, प्रकाश मिसाल, बाला साहेब शेटे, प्रदीप हापसे मौजूद रहे।


उज्जैन में चोरी के मामलों का खुलासा, पुलिस की कार्रवाई में सोने के हार सहित वाहन जब्त
मोहम्मद नबील की गतिविधियों से उठे सवाल, मदरसे में पढ़ाई के दौरान रहता था खामोश
ब्रिक्स घोषणापत्र पर बनी एकजुटता, राजनाथ सिंह बोले- भारत ने दुनिया के सामने पेश किया मजबूत नेतृत्व
तेंदुए की मौत से रतलाम में हड़कंप, VIDEO में ग्रामीणों के पीछे भागता दिखा जानवर; जांच जारी
सीजी में महंगा होगा बस का सफर? किराया बढ़ोतरी पर सहमति, कैबिनेट की मंजूरी बाकी